अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता। संस्थान लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया।
हैमर थ्रो प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के अनंत तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में विशाखा प्रथम स्थान पर रही। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान में किया गया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शुभी ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में छात्रा आशु ने द्वितीय और विशाखा तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राकिब द्वितीय और बिलाल चतुर्थ स्थान पर रहे। 400 मीटर पुरुष वर्ग में राकिब द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर महिला वर्ग दौड़ में आशु द्वितीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग मुकाबले में पीयूष बालियान द्वितीय स्थान पर रहे।
पुरुष वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में श्रीराम कॉलेज के दुर्गेश द्वितीय, अनंत तोमर तृतीय पर रहे। 200 मीटर बाधा दौड़ में दुर्गेश द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, 110 मीटर बाधा दौड़ में दुर्गेश ने द्वितीय, लंबी कूद के पुरुष वर्ग मुकाबले में आयुष तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट पुरुष वर्ग मुकाबले में पीयूष बालियान ने प्रथम स्थान तथा देवांशु गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चार गुणा 400 मीटर पुरुष वर्ग की रिले प्रतियोगिता ने बिलाल, राकिब, जय और सौरभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरूष वर्ग की शॉट-पुट प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के पीयुष बालियान ने प्रथम स्थान तथा दिवांशु गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, निदेशक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विनीत कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, भूपेन्द्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरुण और विश्वदीप कौशिक उपस्थित रहे।