फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखियों ने श्रीराम मंदिर निधि संग्रह में दिया योगदान

विज्ञापन
पुरकाजी में श्री राम मंदिर में सहयोग राशि देते किन्नर वर्ग के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संग्रहित की जा रही निधि में अभियान के दौरान शुक्रवार को मंगलामुखियों ने भी योगदान किया।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि संग्रह अभियान के दौरान संग्रह टोलियां लगातार कस्बे में घूमकर घर-घर जाकर लोगों से सहयोग स्वरूप धन संग्रह कर रही हैं। शुक्रवार को मोहल्ला बाजार कलां में जब टीम पहुंची तो उसी दौरान वहां मंगलामुखियों की एक टोली भी एक व्यक्ति के घर बधाई लेने आई हुई थी। निधि संग्रह टीम जब निर्दोष जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंची, मंगलामुखी भी वहां पहुंच गए और अपनी ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग दिया। सहयोग राशि देने वालों में रिया गूजरी, बुलबुल, मोहनी, कोमल, गजाला और कशिश आदि मंगलामुखी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें