फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव बरला में हुई जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की टीम ने फाइनल में शामली को कड़े मुकाबले में चार अंकों से हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम अब लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

गांव बरला में दो दिवसीय शहीद राधेश्याम मेमोरियल जूनियर जोन कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के साथ ही जनपद शामली, मेरठ, बिजनौर, मथुरा, बरेली व सहारनपुर सहित आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर और शामली की टीमों ने अपने-अपने कबड्डी मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने 22 और शामली ने 18 अंक हासिल किए।
शामली को महज चार अंकों से पराजित कर मुजफ्फरनगर टीम प्रतियोगिता में अव्वल रही। जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर टीम अब लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। मुख्य अतिथि नवीन त्यागी ने मुजफ्फरनगर टीम के कप्तान लविश को ट्रॉफी भेंट करने के साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। परमवीर सिंह, देवशर्मा, सुभाष त्यागी, सुमित, बसंत और शुभम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें