फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज ने जीता अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज में मॉं शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी टीम।
विज्ञापन
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एसडी पीजी कॉलेज को हराकर श्रीराम कॉलेज ने खिताब अपने नाम किया।
श्रीराम काॅलेज में चल रही पांच दिवसीय अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन फाइनल मैच का शुभारंभ खेल परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर नरेश मलिक, डॉ. पुरूषोत्तम, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. विनीत कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार आदि ने किया। इसके बाद एसडी (पीजी) कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ऑवर में कुल 92 रन बनाए। रीतिक अरोरा ने 47 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीराम कॉलेज की ओर से हर्षित ने चार और वैभव त्यागी ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज ने जवाब में 15 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। वैभव ने 16 और अनिवेश ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। एसडी (पीजी) कॉलेज की ओर से तालिब ने चार विकेट झटके। इस दौरान श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने विजयी टीम के सभी खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। इस मौके पर भूपेन्द्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशांत और तरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें