फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना भुगतान के लिए 18 जनवरी को होगी भाकियू की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- भैसाना शुगर मिल पर शुगर मिल पर तीन दिन से चल रहा धरना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बजाज शुगर मिल भैसाना पर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जा रहा। भुगतान की समस्या पर कोई दिलचस्पी नहीं लेने के कारण भाकियू ने 18 जनवरी को महापंचायत करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू के नेतृत्व में किसानों का बेमियादी धरना जारी रहा। इसके बावजूद किसी अधिकारी ने भुगतान कराने में कोई सार्थक भूमिका नहीं निभाई। मिल प्रबंधन एवं प्रशासन के खिलाफ किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने बताया बृहस्पतिवार को विभाग एवं मिल के अधिकारियों ने धरने पर पहुंचकर वार्ता की। मगर, कोई नतीजा नहीं निकलने के कारण धरना बदस्तूर चल रहा है। उन्होंने बताया 18 जनवरी को धरने पर महापंचायत होगी। किसानों से अपील की गई कि 18 जनवरी सुबह छह बजे से अगले 72 घंटे तक गन्ना आपूर्ति नहीं करें। मिल बंद कराकर विरोध जताया जाएगा। शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, परवेंद्र सिंह, विकास त्यागी, धीर सिंह, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें