फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Fri, 08 Sep 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर के काली नदी ​स्थित आत्म बोध मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमडी भीड फोटो संवाद
विज्ञापन
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे मंदिर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की झांकी देखने को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे।
शहर के नदी घाट स्थित काली माता मंदिर में झांकियां सजाई गईं। यहां देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों में झांकियों को लेकर अधिक उत्साह देखा गया। गांधी काॅलोनी के गोलोक धाम मंदिर में विशेष आयोजन रहा। यहां जन्माष्टमी पर कीर्तन लगातार चलता रहा। श्रद्धालु झांकियों के दर्शन कर आगे बढ़ते रहे। यहां श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। भरतिया काॅलोनी में बालाजी धाम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। यहां झांकियों को देखने के लिए महिलाओं खासकर बच्चों को विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

शहर के शिव चौक को जन्माष्टमी पर भव्य रूप से सजाया गया। पूरा शिवमूर्ति परिसर रंग बिरंगी झालरों में जगमगाता नजर आया। सदर बाजार में बालाजी मंदिर, केशवपुरी, लोहिया बाजार, सराफा बाजार, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, रामपुरी, आर्यपुरी, साकेत, नईमंडी, लक्ष्मण विहार आदि मोहल्लों के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन

बारिश से विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शाम के समय पूरे शहर में काली घटा छा गई। अचानक बारिश के बाद अंधेरा नजर आने लगा। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आमजन को परेशानी हुई। बारिश के कारण तेज हवाओं में विद्युत आपूर्ति गुल होने से मंदिरों में सजी झालरों को रोशन करने में दिक्कत आई। एसई एसके अग्रवाल ने बताया कि बारिश और तेज हवा में तार टूटने से थोड़ी बाधा आई है। निगम के कर्मचारी कुछ ही देर में आपूर्ति को बहाल कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें