फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: फिर सुर्खियों में गायिका फरमानी नाज, हनुमान चालीसा गाकर जीता लोगों का दिल

Tue, 22 Aug 2023 10:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर निवासी फरमानी नाज इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। फरमानी नाज ने अब हनुमान चालीसा गाकर सुर्खियां बटोरी हैं। इसके प्रमोशन भी वह कर रही हैं। सचिन मीणा को लप्पू बताकर रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल मिथिलेश से भी फरमानी ने मुलाकात की।
विज्ञापन
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली गायिका फरमानी नाज ने अब श्री हनुमान चालीसा गाकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर फरमानी की आवाज को खूब सराहना मिल रही है।

विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव निवासी फरमानी नाज ने अपनी दमदार आवाज से पहचान बनाई है। पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू गाना गाकर फरमानी नाज को विरोध झेलना पड़ा। उलमाओं ने उनके इस तरह गाने पर सवाल उठाया था। इसके बाद फरमानी ने हरे कृष्णा हरे कृष्णा भजन भी गाया था।

 

विज्ञापन

इसके बाद फरमानी ने बागेश्वर धाम पर भजन गाया, जिसे खूब सराहना मिली। अब फरमानी ने श्री हनुमान चालीसा को रिकॉर्ड किया है। उसके भाई फरमान ने बताया कि श्री हनुमान चालीसा की बहुत सुंदर प्रस्तुति रिकॉर्ड हुई है। कलाकार राहुल मुल्हैड़ा का कहना है कि लोगों का बहुत अच्छा सहयोग मिला है।

लाहौर जाऊंगा को मिली सराहना
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव के सचिन मीणा की प्रेम कहानी पर भी पिछले दिनों फरमानी नाज ने गाना रिलीज किया था। उनके गाने लाहौर जाऊंगा को खूब सराहना मिली है।
 
सचिन को लप्पू कहने वाली मिथिलेश से मुलाकात
फरमानी ने हनुमान चालीसा का प्रमोशन शुरू किया है। सचिन मीणा को लप्पू बताकर रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल मिथिलेश से मुलाकात की। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करती नजर आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें