मुजफ्फरनगर। डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। संघर्षपूर्ण मुकाबले जीतकर खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के सिंगल्स में मंजू ने रश्मि को 6-2, 6-4 से हराया।
प्रतियोगिता के निदेशक अमित प्रकाश और सचिव विजय वर्मा ने बताया कि बुधवार को डबल्स के क्वार्टर फाइनल में आदित्य खन्ना व आशीष खन्ना की जोड़ी ने राजकुमार व एम कोठारी को 6-4 , 6-3 से हराया।
सिंगल्स में नरेंद्र कंकरिया ने संदीप यादव को 6-4, 6-7 के अंतर से हराया। अजीत ने सुनील को 6-1, 6-1 से हराया। तुषार शर्मा ने जितेंद्र बिष्ट को 6-1 6-0, अमित ने मोहित फोगाट को 6-4, 6-4, विकास गुलिया ने राहुल वोहरा को 6-1, 6-3 से हराया।
संजीव मेहरा व आशीष सेन ने शेरपा की टीम को 6-2, 6-3, राकेश कोहली व अजीत भारद्वाज ने राजेश कुमार व ललित शर्मा को 6-4 6-1 को हराया।
दीपक मारवा व वासु गगन ने हितेश व अनुज सोनी को 7-6, 6-3, आशीष खन्ना व वीएस ने प्लेंटी नागराजा व सुरेश को 6-3 6-0, निशांत गोयल व मोहंती दिलीप ने दिनेश चंद्र व अभय को 6-3 6-1, संजय कुमार ने संजीव मेहरा को 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
मानसी ने पिंकी शर्मा हराया
महिला वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले जीडी गोयनका स्कूल के परिसर में खेले गए। मानसी ने पिंकी शर्मा को 6-1, 6-2 से हराया।
तलवार और चटवाल के बीच मुकाबला
मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के 65 प्लस आयु वर्ग के सेमीफाइनल में अजय तलवार ने योगेश शाह को 6-2, 6-3 के अंतर से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में ए चटवाल ने अजीत भारद्वाज को 6-4, 6-4 से हराया।
मास्टर्स टेनिस टूर्नामेट में शॉट लगाता खिलाडी।
मास्टर्स टेनिस टूर्नामेट में शॉट लगाता खिलाडी।
मास्टर्स टेनिस टूर्नामेट में शॉट लगाता खिलाडी।