फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ईद-उल-अजहा की खरीदारी शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का सात जून को मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। दोपहर से देर रात तक बाजार में चहल पहल का माहौल है। ईद की तैयारी को लेकर महिलाएं परिधानों की जमकर खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के भगत सिंह रोड, झांसी की रानी, खालापार, मोतीमहल, रुड़की रोड से लेकर तमाम बाजारों में जमकर खरीदारी चल रही है। महिलाओं के लिए नायरा कट, अनारकली सूट, चूड़ीदार सलवार सूट, शरारा की वैराइटी है तो पुरुषों के लिए कुर्तें पायजामों की बाजार में काफी मांग बढ़ी हुई है। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए देर रात तक दुकानें खुल रही हैं।
भगत सिंह रोड के शोरूम संचालक अनिल ने बताया कि दोपहर के समय भीषण गर्मी और धूप के कारण ग्राहकों की संख्या थोड़ी कम रहती है, लेकिन शाम होते-होते ही बाजार में रौनक बढ़ जाती है। टोपी, रुमाल, इत्र आदि की भी जमकर खरीदारी हो रही है। जूतों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी की जा रही है। बकरीद को लेकर कई दिन पहले ही तैयारी की गई थी। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें