खतौली। किराना की दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने की फुटेज से आरोपी की पहचान कराकर गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ला सैनीनगर में रात किराना की एक दुकान का चोरी करने के इरादे से एक व्यक्ति ताले तोड़ने लगा। इसी दौरान वहां पर मोहल्ले का ही रहने वाला एक व्यक्ति आ गया। जिससे घबराकर ताला तोड़ रहा आरोपी भाग निकला। आरोपी को भागते हुए देख उस व्यक्ति ने ताला तोड़ने की सूचना दुकानदार को दी। दुकानदार रात में ही दुकान पर पहुंचा। दुकानदार ने दुकान में दूसरे ताले लगाए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर कर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकान में ताले तोड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी की पहचान गांव टबीटा निवासी विनीत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।