चितौड़ा गंग नहर झाल पर शूटिंग करते कलाकार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र में गंगनहर स्थित चितौड़ा झाल पर मंगलवार को मुबंई प्रोडक्शन के कलाकारों का जमावड़ा रहा। यहां एंड टीवी चैनल पर तीन महीने बाद प्रसारित होने वाले सीरियल मौका-ए-वारदात की शूटिंग हुई।
मुंबई से पहुंची ए एंड आई प्रोडक्शन हाउस की टीम में प्रोड्यूसर सैजू नायर, डायरेक्टर साकेत यादव, लाइन प्रोड्यूसर हिमांशु अवाना ने चितौड़ा झाल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को पुलिस स्टेशन बनाकर शूटिंग की। चितौड़ा झाल के अतिरिक्त आसपास के गांवों में भी शूटिंग हुई। इस दौरान कलाकारों ने पुलिस का कोस्ट्यूम पहनकर एक-एक शॉट के लिए पसीना बहाया। शूटिंग देखने के लिए आसपास के गांवों से भीड़ पहुंची। इस दौरान गौरव मावी, गुडविन पन्नू, रितांशु आदि ग्रामीणों ने टीम का सहयोग किया।