8-शुकतीर्थ में परिचित के मकान पर मौजूद शूटर दादी चंद्रो तोमर एवं प्रकाशी तोमर।
- फोटो : KHATAULI
मोरना। बागपत के गांव जौहड़ी की दादियों अंतरराष्ट्रीय शूटर चंद्रो तोमर एवं प्रकाशी तोमर ने शुकतीर्थ का भ्रमण किया। युवाओं को गुर सिखाकर आगे बढऩे का आह्वान किया। मंदिर के दर्शन कर संतों का आर्शीवाद लिया।
शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर इंटरनेशनल प्रसिद्ध शूटर 87 वर्षीय दादी चंद्रो तोमर एवं 85 वर्षीय प्रकाशी तोमर का नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर शूटर चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर ने कहा कि युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस मौके पर शूटर दादियों ने गंगा घाट पर पूजा अर्चना कर मंदिरों के दर्शन करते हुए सत्संग और कथाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व गुडडू चौधरी, अनिल चौधरी, प्रीति, एसबीआई शाखा प्रबंधक रविंद्र चौधरी, कैशियर सुधांशु, महेश शर्मा, विपिन चौधरी, कृष्ण सेनी, प्रमोद मिश्रा पुजारी, प्रवेश कुमार, देवेंद्र पंडित, राजू शर्मा, सुरेंद्र, अंशिका, ईशिका व ओम चौधरी ने शूटर दादियों का स्वागत किया।