मुजफ्फरनगर के गांव पलड़ी में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। रात्रि जागरण के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भव्य झांकियों ने मन मोह लिया। शोभायात्रा में प्राचीन सभ्यता की कला पटा, तलवारों, गदाओं से युवाओं ने हैरतअंगेज कला का जबरदस्त प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां बैंडबाजे और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
शोभायात्रा शिवमंदिर से शुरू होकर पूरे गांव होते हुए देर रात शिवमंदिर पर संपन्न हुई। प्रमोद पारचा, सुधीर, राहुल, संजय, दीपा, अशोक, नौबहार, जगदीश, बिर्जेश, ओमबीर, दीपक, विशाल, सन्नी, दिनेश, राजू आदि का सहयोग रहा। भोपा। कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुंदर झांकियों एवं बैंडबाजों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई।
शोभायात्रा में पटा खेलने वालों ने अपने करतबों से सब का मनमोह लिया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की झांकी के साथ-साथ श्रीराम लक्ष्मण, हनुमान, राधा-कृष्ण, शंकर पार्वती की सुंदर झांकी शामिल रही। बैंडबाजों में युवाओं ने जमकर नृत्य किया। धीरसिंह, बबलू, राजू, जोगेन्द्र, विकास, राजन, सन्त कुमार, सचिन, मोनू, नीरज, नरेन्द्र, भंडारी, भागमल, राजेश आदि मौजूद रहे।