कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिव सेना कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिवरात्रि पर मिले जलाभिषेक करने की छूट
मुजफ्फरनगर। शिवसेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन देकर शिवरात्रि में जलाभिषेक की छूट देने की मांग की है।
जिला प्रमुख बिट्टू ने बताया कि लॉकडाउन के चलते रविवार को शिवरात्रि पर शिवभक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए सुबह चार बजे से दोपहर तक जलाभिषेक करने की छूट दी जाए। मौके पर आईटी सेना प्रमुख गौरव सिंह आजाद, जिला महासचिव विनय बिंदल, जिला महासचिव मनीष बालियान, जिला सचिव तेजपाल राणा, जिला मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा, युवा जिला प्रमुख विशाल डहारिया, नगर प्रमुख बंटी शर्मा, रितिक भट्ट, माधव भाटिया, सुमित गुर्जर, रामू वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।