संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्रामीण खेल लीग के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान डिस्कस थ्रो बालक में शिवम तोमर और बालिका में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
एथलेटिक्स में सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सौरभ ने प्रथम, सागर ने द्वितीय और तुषार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में साक्षी ने पहला और रेनू ने दूसरा स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में उवेश प्रथम, अरूण द्वितीय और हर्ष तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में शाकिब ने प्रथम स्थान पाया।
सीनियर बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो में जानसठ की नीमा ने प्रथम और मोरना की वंशिका शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक रामपाल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, मांगेराम, प्रशांत, नरेंद्र, कपिल कुमार मौजूद रहे।
झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।