विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन करते शिव सेना कार्यकत्रा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शिव सेना जिला कार्यालय पर विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शिव सैनिकों ने शस्त्रों का पूजन किया। वक्ताओं ने कहा कि विजय दशमी का पर्व सिखाता है कि अन्याय के सामने कभी सिर न झुकाया जाए। हमारे धर्म पर आंच आए तो हम सभी को धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। शिवसेना नेताओं ने विजयदशमी की सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि शिव सेना हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी भूमिका में रही है। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सदस्यता प्रभारी मनोज सैनी, जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, शरद कपूर, डा. योगेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, राजेश शर्मा, बंटी चौधरी, आलोक अग्रवाल, अनुज चौधरी, अनिल कलसानिया, सुनील सैनी, अखिलेश पुरी, अंकित मचल, सचिन पासी आदि मौजूद रहे।