सड़क हादसे में छह लोग घायल
खतौली। जिला बागपत के छपरौली निवासी मुन्ना अपनी पत्नी अमृता व दो बच्चे राधिका व कोमल व अंकित व जितेंद्री दो अलग अलग बाइकों से गांव दाहौड़ में अपनी रिश्तेदारी से वापस जा रहे थे। रास्ते में अचानक टेंपू ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिलाओं व बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार करने के बाद उनको वापस घर भेज दिया।