फारुक अब्दुला का पुतला दहन करते शिव सेना कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिवसैनिकों ने फूंका फारूख अब्दुल्ला का पुतला
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में चीन के सहयोग से फिर धारा-370 लगवाए जाने संबंधी बयान दिए जाने पर फारूख अब्दुल्ला का पुतला फूंका।
शिवसेना कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए झांसी रानी पार्क में पहुंचे। शिवसैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के धारा-370 संबंधी बयान को भारत विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
उधर, विश्व हिंदू शक्ति संगठन द्वारा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन कर संगठन के कामों पर विचार विमर्श किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ कर अधिक से अधिक कार्यकर्ता बनाने पर जोर दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु तोमर, गोपाल सिंघल, रवि धीमान, आकाश गुप्ता, पंकज कुमार और अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे।