फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग पर शिव भक्तों को 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

Mon, 26 Jun 2023 05:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ मेले के लिए तैयारियां दुरुस्त करनी शुरू कर दीं हैं। शिव भक्तों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में कांवड़ियों के लिए एक वार्ड और 20 बेड भी आरक्षित किए गए हैं। जगह-जगह शिवभक्तों के लिए शैय्या की भी व्यवस्था की गई है।

जिले में कांवड़ यात्रा मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके लिए जिला चिकित्सालय में एक वार्ड और 20 बेड आरक्षित किए गए। इसके अलावा कांवड़ियों के आवागमन मार्ग पर स्थापित 14 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर पर चिकित्सा सहायता शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी शिविर में 24 घंटे शिवभक्तों को सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन सभी स्थलों पर 102 शैय्याएं कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई हैं। सभी क्षेत्रीय नियंत्रक अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चिकित्सा सहायता शिविरों एवं एंबुलेंस व वाहन द्वारा चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गईं हैं।

- कांवड़ियों की सहायता के लिए 16 जोन चिन्हित

नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सहायता के लिए मुजफ्फरनगर में 16 जोन चिन्हित किए गए हैं। जिन पर जोन वार चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। ये चिकित्सक जोनल मजिस्ट्रेट के साथ लगातार अपने-अपने जोन में भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


- मोबाइल चिकित्सा सेवा वाहन भी होगा संचालित

एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को दिक्कत होने पर उन्हें तुरंत सहायता मिल सके, इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर एक-एक मोबाइल चिकित्सा सेवा वाहन संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें