फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक अपनी बताते हुए कांवडि़यों ने युवक को पीटा

Mon, 26 Jun 2023 05:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर में लोहिया बाजार के पास मुख्य मार्ग पर कांवड़ियों ने बाइक सवार युवक को रोक लिया और उसकी बाइक को अपनी बताते हुए हंगामा कर दिया। युवक की पिटाई भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और पुलिस उसे कोतवाली ली गई। जांच पड़ताल के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
सोमवार दोपहर के समय गाजियाबाद निवासी आधा दर्जन से अधिक कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे। जब वे यहां शिव चौक से आगे लोहिया बाजार के पास पहुंचे तभी उन्हें गली के पास एक युवक बाइक लेकर दिखाई दिया। तभी कई कांवड़ियों ने युवक को रोक कर उसकी बाइक को अपनी बताते हुए बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा। युवक ने फोटो स्टेट कागजात दिखाए, जिन्हें कांवडियों ने फर्जी बताया और युवक की पिटाई कर दी। हंगामा होने पर मीनाक्षी चौक पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को बचाकर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी युवक को बाइक सहित कोतवाली ले गए, उधर सभी कांवडिए बिना कार्रवाई कराए अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। युवक सूजड़ू निवासी था और वह अपने साथी की तलाश में था। तभी उसके साथ यह घटना हुई। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि बाइक के कागजात जांच पड़ताल में सही पाए गए तब युवक को छोड़ दिया गया। कांवड़ियों ने बताया था कि कुछ दिन पहले ऐसी ही उनकी बाइक गाजियाबाद से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें