फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य पंवार ने 896वीं रैंक के साथ छू लिया आसमान

विज्ञापन
जेईई एडवांस में उच्च रैकं प्राप्त शौर्य पंवार को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुंबई ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2022 ) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नतीजों में मेधावियों ने जिले का नाम रोशन किया। एसडी पब्लिक स्कूल और इंपल्स एकेडमी के छात्र शौर्य पंवार ने 896वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सीबीएसई की 12वीं कक्षा में जिला टॉप करने वाले शौर्य पंवार ने एक और कामयाबी हासिल की है। आईआईटी एडवांस में एसडी पब्लिक स्कूल और इंपल्स एकेडमी के छात्र शौर्य पंवार ने 896 रैंक लाकर अपना आईआईटी से बीटेक का सपना पूरा किया। अग्रसेन विहार निवासी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल कुमार और कंपोजिट विद्यालय शेरनगर की शिक्षिका निर्मला देवी ने बेटे की कामयाबी पर खुशी मनाई। शौर्य ने कामयाबी का श्रेय शिक्षक एपी मुद्गल, रवि चौधरी और एसके शर्मा को दिया।
मुनीम कॉलोनी निवासी शैलेंद्र बिंदल और निधि बिंदल के पुत्र प्रत्युष ने भी आईआईटी में 9095 रैंक लाकर उपलब्धि हासिल की। दोनों छात्रों और उनके माता-पिता ने एकेडमी पहुंचकर सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। नतीजों में शारदेन स्कूल के छात्र प्रीतीश महाजन ने 1716 रैंक प्राप्त करके स्कूल का गौरव को बढ़ाया। प्रीतीश के पिता रुड़की सागर पेपर मिल में कार्यरत हैं और माता भारती गुप्ता गृहणी हैं। कामयाबी पर प्रधानाचार्या धारा रतन ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें