फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराफत ने कहा था रिवाल्वर पुलिस को दूंगा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : चरथावल के पावटी में मृतक पूर्व प्रधान की हत्या के बाद मौजूद लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। मृतक पूर्व प्रधान शराफत त्यागी की उम्र 70 वर्ष के करीब थी। वह हार्ट के मरीज थे। सड़क निर्माण को लेकर हुई कहासुनी में दबंगई दिखाते हुए आरोपी दानिश ने उन्हें डराने को रिवाल्वर दिखाई। जोश में उन्होंने उससे रिवाल्वर छीन लिया था। उन्होंने कहा था कि मैं अब यह रिवाल्वर पुलिस को ही दूंगा। इस पर आरोपी भड़क गया। विकास कार्यों की जांच की पुरानी रंजिश भी दानिश के दिमाग में घर कर रही थी। यहीं हमले का कारण बना।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि पुरानी रंजिश और रात सड़क निर्माण को लेकर हुई कहासुनी में हत्या हुई है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का मालूम चलेगा। वादी ने रिपोर्ट में रिवाल्वर छीनने का जिक्र नहीं किया है। तमंचे की बट से हमला करना बताया है। रिवाल्वर के बारे में जांच की जा रही है।
मृतक 2010 में चुना गया था पावटी का प्रधान
शराफत वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुने गए थे। उसके बाद 2015 में आरोपी दानिश की मां हुसन आरा प्रधान चुनी गई थी। मां की प्रधानी का पूरा कार्य दानिश देख रहा था। वर्तमान ग्राम प्रधान भी उन्हीं का समर्थित बताया जा रहा है। आरोपी लंबे समय तक भाकियू से जुड़े रहे। लेकिन दो दिन पहले भाकियू छोड़ी थी। हुसन आरा के कार्यकाल में गांव के विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिसमें जांच पड़ताल के बाद उच्चाधिकारियों ने करीब सात लाख रुपये की रिकवरी निकाली थी। लेकिन राजनीतिक प्रभाव में जांच रिपोर्ट ठंडे बस्ते में पड़ी है। पिछले सप्ताह शिकायतकर्ताओं ने डीएम से मिलकर निवर्तमान प्रधान से रिकवरी वसूल कराने की मांग की थी। दूसरी ओर, आरोपी दानिश ने भी मृतक प्रधान के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सूचना मांगी थी और धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें