क्रिकेट टीम के लिए शामली के 31 खिलाड़ियों का चयन
मुजफ्फरनगर। जनपद शामली की अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए हुए ट्रायल के उपरांत 31 खिलाड़ियों के चयन की घोषणा की गई। मुजफ्फरनगर जिले के चुने हुए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिन मनोज पुंडीर ने बताया कि शामली जिले के 17 बल्लेबाज और 14 गेंदबाजों का चयन किया गया है। बल्लेबाजों में साहिल चौहान, युवराज पुंडीर, रोहित चौधरी, अनिवेश चौधरी, आकाश, शकील, मोहित चौहान, मुंफैद हसन, बिलाल खान, हिमांशु, राजीव शर्मा, संदीप सिंह, नबील खान, रोहित कुमार, बिलाल हाशमी, अभिषेक अहलावत और बादल मान शामिल हैं। गेंदबाजों में हिमांशु सैनी, करण वर्मा, अभय मान, अरविंद कुमार, तन्मय पाल, सौरव दीक्षित, मनीष शेरवाल, रचित मान, जीत मलिक, शिवम मलिक, रजनीश, रविंदर कुमार, रोहित तथा उज्ज्वल वत्स शामिल हैं। मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।