फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में शाम-ए-गजल का आयोजन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के नुमाइश पंडाल के कार्यक्रम में गजल प्रस्तुत करती गायिका हीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में शाम-ए-गजल का आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित शाम-ए-गजल में कलाकारों ने समां बांध दिया। गजल गायक तस्कीन वारसी और हीर शर्मा ने ‘हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, हमको भी एक बार मुलाकात का मौका दे दो, चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल, एक तू ही धनवान है गौरी बाकी सब कंगाल....गजलों से कलाकारों ने खूब रंग जमाया।
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के पंडाल में को चीतल ग्रांड खतौली के सौजन्य से शाम-ए-गजल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंडाल में कलाकार तस्कीन वारसी, हीर शर्मा ने दर्शकों को अपनी गजलों से देर रात तक जमकर रंग बिखेरा। उनके द्वारा गाई गजलें चांदी जैसा रंग है तेरा, मैं नशे में हूं, हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, चुपके चुपके रात दिन, वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी, गली में आज चांद निकला, होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो, रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, मेरे रश्के कमर दोनों के द्वारा टू डू इट में गाई, कोठे ते आ माहिया मिलना त मिल आके आदि गजले सुना कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, अति विशिष्ट अमरजीत सिडाना, गायक दानिश के पिता डॉ. शाहनवाज व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी चमन लाल, जीएम डीआईसी परमहंस मौर्य, डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभिषेक शर्मा, प्रदर्शन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में शारिक राना, रोहित तायल, राजेश पराशर का सहयोग रहा।
सर्वधर्म सम्मेलन आज
नुमाइश मैदान पर पूर्वाह्न 11 बजे सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी आयोजक गुडविल सोसाइटी रहेगी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, होतीलाल शर्मा, ज्ञानी गुरबचन सिंह, मुफ्ती जुल्फीकार, सुरेंद्र अग्रवाल, सूबेदार रणधीर सिंह, चर्च फादर, कुल्लन देवी, कपिल त्यागी एवं वैभव त्यागी कार्यक्रम के संयोजक रहेंगे।
विज्ञापन

आज गूंजेंगे श्रीराम के भजन
शुक्रवार को शाम को साढे़ छह बजे मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देने के लिए नुमाइश पंडाल में पहुंचेंगी। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर ली है। भजन गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों को खूब सराहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें