फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालू के हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शालू के हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

रतनपुरी। पुलिस ने गाजियाबाद के मोरटी निवासी शालू की हत्या में नामजद पति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। मोरटी निवासी गौरव त्यागी पुत्र शिवकुमार त्यागी पत्नी शालू के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार गया था। 26 जून की रात वह गंग नहर पटरी मार्ग से घर लौट रहा था। रतनपुरी क्षेत्र में सठेड़ी मार्ग पर उसकी बाइक गंगनहर में गिर गई थी। हादसे में गौरव सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि शालू की गंगनहर में समा गई थी। काफी तलाश के बाद भी शालू का शव बरामद नहीं हो सका था। इस संबंध में 11 अगस्त को मृतका के भाई प्रदीप पुत्र विनोद त्यागी निवासी बरकातपुर जिला बुलंदशहर ने गौरव त्यागी और उसकी मां सर्वेश निवासीगण मोरटी के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने गौरव त्यागी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। 20 अक्टूबर को पुलिस शालू की सास एवं सर्वेश पत्नी शिवकुमार को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें