फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर निवासी आबिद की झांसी में हत्या, कस्बे में छाया शोक

Tue, 30 Jul 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर।कस्बे के मोहल्ला नूर बफान निवासी आबिद की झांसी में शाहपुर के ही रहने वाले वसीम ने हत्या कर दी। इस सूचना के बाद से कस्बे में शोक है। आबिद के परिजन घटना की सूचना पाकर झांसी के लिए रवाना हो गए है। कस्बा निवासी समाजसेवी युसूफ मलिक के बेटे आबिद ने झांसी के तलैया मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहना शुरू किया था। वह शाहपुर के ही रहने वाले युवक वसीम को नौकरी पर अपने साथ ले गया था। दोनों एक साथ ही रहते थे। आबिद ने दो माह पहले ही कास्मेटिक एंड क्राकरी की झांसी के बडा बाजार में दुकान खोली थी। वहां वसीम ने आबिद की हत्या कर दी। इस सूचना के बाद आबिद का सगा भाई आरिफ, चचेरा भाई अरशद आदि परिजन झांसी रवाना हो गए थे। लोगों का कहना था कि आबिद एक खुश मिजाज युवक था और दूसरों की मदद करता रहता था। इसी के चलते वह वसीम को अपने साथ नौकरी के लिए लेकर गया था। कस्बे में रह रहे आबिद के चाचा युनूस व अन्य लोगों को शव का इंतजार है। सभी लोग गमजदा है। बताया गया कि आबिद के शव को लेकर परिजन चले हुए है। आबिद अपने तीन बहनों व दो भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें