फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरला में शहीद राधेश्याम स्टेडियम का उद्घाटन

विज्ञापन
बरला स्टेडियम में मैच देखते मंडलायुक्त व सीडीओ आलोक कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छपार। शहीद राधेश्याम स्पोर्ट्स स्टेडियम का औपचारिक उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव व उत्तर प्रदेश क्रिकेट बोर्ड के डा. युद्धवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। क्रिकेट मुकाबले में पुलिस क्लब ने बरला क्लब को हराकर मैच जीत लिया। मंडलायुक्त लोकेश एम ने विजेता टीम को ट्राफी भेट की।
विज्ञापन

रविवार को गांव बरला में हाईवे के किनारे पर बने शहीद राधेश्याम स्पोर्ट्स स्टेडियम के मंडलायुक्त लोकेश एम और सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि स्टेडियम से युवाओं को लाभ होगा। आयोजक अंकुर त्यागी, विपिन व गणेश त्यागी ने बताया कि अब क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने के लिए बाहर नही जाना पडे़गा। डा. युद्धवीर सिंह ने कहा कि बरला में बरला इंटर कालेज ऐतिहासिक कालेज है।
उद्घाटन मैच में टॉस बरला क्लब के कप्तान सुमित त्यागी ने जीता ओर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 109 रन बनाए। जवाब में पुलिस क्लब ने 14 ओवर में 110 रन बनाकर मैच जीत लिया। मंडलायुक्त लोकेश एम ने विजेता पुलिस क्लब के कप्तान मोहम्मद नदीम ट्राफी भेंट की। देवबंद ब्लाक प्रमुख विजय त्यागी, पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पति धनप्रकाश, राजेश नेता, संजय त्यागी चेयरमैन, राजकुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, श्रवण त्यागी, बबलू त्यागी, अवनीश त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें