फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद प्रशांत का भावपूर्ण स्मरण, श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को चैक देते पीएनबी के अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलवामा में दुश्मनों से लोहा लेते हुए मातृ भूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण देने वाले शहीद प्रशांत शर्मा का भावपूर्ण स्मरण किया गया। शोक सभा में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहर के बुढ़ाना मोड़ खांजापुर निवासी शीशपाल शर्मा के बेटे सैनिक प्रशांत शर्मा ने 28 अगस्त को कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहादत पाई थी। बुधवार को शहीद प्रशांत शर्मा की गांव में शोक सभा का आयोजन हुआ। सुबह यज्ञ हवन किया गया। दोपहर को श्रद्धांजलि सभा हुई। भारी संख्या में लोगों ने शोकसभा में शामिल होकर शहीद प्रशांत शर्मा की शहादत को नमन कर भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल ने शहीद का श्रद्धांजलि दी।
परिजनों से वार्ता कर शहीद प्रशांत शर्मा के नाम से गांव में एक चौराहे का नामकरण कराने का आश्वासन दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, धर्मेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, राकेश शर्मा, पंडित उमादत्त शर्मा, पंडित राजकिशोर शर्मा, राकेश वशिष्ठ, सतीश शर्मा, सुभाष गौड़, अशोक शर्मा, अशोक चौधरी, सुबोध शर्मा, अमलेश शर्मा, रालोद नेता पराग चौधरी, अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
मोती झील पुल का नाम शहीद प्रशांत के नाम होगा
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मांग पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां शहर में शामली रोड पर स्थित मोती झील (पर्दाफाश झील ) पुल का नाम ‘शहीद प्रशांत शर्मा ब्रिज’ रखे जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। झील पर बने पुल को अब शहीद प्रशांत के नाम से ही जाना जाएगा। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बुधवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की। उन्होंने शहर में शामली रोड पर स्थित मोती झील के नए बने पुल का नामकरण शहीद प्रशांत शर्मा के नाम पर कराए जाने की मांग की। जिस पर मौर्य ने तुरंत अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। कपिल देव ने कहा कि शहीद प्रशांत शर्मा की स्मृति में इस नवनिर्मित पुल का नामकरण शहीद प्रशांत के नाम पर करने से उनके शौर्य और वीरता से आने वाली युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा और नई दिशा मिलेगी।

खांजापुर में हुई शोक सभा में शहीद प्रशांत शर्मा को श्रद्घा सुमन अर्पित करते नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें