फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छाया कोहरा, तापमान दो डिग्री गिरने से ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार को दिन भर कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट रही। इसकी वजह से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह कोहरा आने और दोपहर में धूप निकलने की संभावना जताई थी, लेकिन शनिवार की सुबह कोहरा घना रहा। दृश्यता 50 मीटर तक थी। दोपहर 12 बजे कोहरा हल्का हो गया था, जिसके बाद धूप निकलने की उम्मीद थी, लेकिन चंद ही मिनट में फिर से कोहरा घना हो गया। दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली, जो कुछ देर के लिए रही। शाम को आसमान में हल्के बादल नजर आए। न्यूृनतम तापमान शुक्रवार की तुलना में .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान भी शुक्रवार के 19 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। छह दिन से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें