फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के कई सदस्य हिरासत में, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर बैग से तीन लाख साठ हजार चोरी की घटना का खुलासा करने के नजदीक पहुंच गई हैै। पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के कई सदस्य पकड़कर कुछ नकदी भी बरामद की है। उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से राजस्थान के कोटा निवासी नवीन कुमार देवबंद के नागल में रहते हैं। पांच दिन पहले वह अपनी माता के साथ मेरठ जा रहे थे। उनके पास चार बैग थे। यह दोनों प्राइवेट बस में रामपुर तिराहे पर पहुंचे थे। वहां से एक कार में उन्होंने लिफ्ट ली थी। चालक ने कार खराब होने का बहाना बनाकर पचैंडा बाईपास पर दोनों को उतार दिया था।
कार से उतरने के बाद नवीन को एक बैग की चेन पर एलफी लगी दिखाई दी थी। बैग से तीन लाख साठ हजार चोरी कर लिए थे। नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस गिरोह के कई सदस्य व तीन बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की हैं। उधर, नई मंडी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें