फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाकर घेरा थाना, भाकियू कार्यकर्ता भी पहुंचे मौके पर, धरना जारी

Thu, 20 Oct 2022 12:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता भी मौके पहुंच गए। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में कल्याणपुर चौकी इंचार्ज पर प्रधान के पति के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर भनवाड़ा के ग्रामीणों ने रतनपुरी थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग की। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम हो गई है।

विज्ञापन


भनवाड़ा गांव के खेत काली नदी के दोनों तरफ हैं। गन्ना किसानों की आवाजाही के लिए प्रधान के पति उस्मान अली नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। पुल को लेकर चौकी इंचार्ज और प्रधान के पति की कहासुनी हो गई। उस्मान अली का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने गाली-गलौज की। इससे गांव में रोष फैल गया। 

इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए। भाकियू नेता अनुज बालियान, संजीव कुमार और युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। वहीं पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अखाड़ा बना सदन: अफसरों पर फेंकीं बोतलें, अफसरों ने एसपी सिटी ऑफिस में घुसकर बचाई जान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि चौकी इंचार्ज को तुरंत कल्याणपुर चौकी से हटाया जाए। बुढ़ाना, शाहपुर, खतौली और रतनपुरी पुलिस मौके पर है। सीओ फुगाना सीओ शरद चंद्र ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अभी तक थाने पर धरना जारी है।

यह भी पढ़ें: नाव हादसा: 15 जिंदगियों को डूबता देख गंगा में उतर गए हरीश-सतपाल, सामने मौत को देख कांप उठे थे लोग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें