फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिना रूट प्लान के ही शहर में दौड़ रही सात हजार ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
पचैंडा रोड पर आने-जाने को ई-रिक्शाओं का करना पड़ता हैं इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में सात हजार से ज्यादा ई-रिक्शाओं का संचालन हो रहा है। मगर, व्यवस्थित रूट प्लान न होने से कई काॅलोनियों में रहने वाले लोग आने जाने में परेशानियों का सामना कर रहे है।
परिवहन विभाग के कार्यालय में सात हजार से ज्यादा नगरीय क्षेत्र के लिए पंजीकृत है। यह सभी रिक्शा दिन निकलते ही विभिन्न मार्गों पर दौड़ना शुरू कर देती हैं। सबसे ज्यादा रिक्शा शिव चौक से मीनाक्षी चौक से होकर सूजडू मार्ग पर चलती हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल मार्ग पर भी रिक्शा फर्राटा भरती हैं। मगर, शहर के कई मार्ग ऐसे भी हैं जहां पर अभी ई-रिक्शाओं का इंतजार करना पड़ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचैंडा मार्ग पर पड़ने वाली आदर्श काॅलोनी, गांधी काॅलोनी, अंकित विहार ऐसा क्षेत्र है, जहां से बाजार आने के लिए महिलाओं और बुजुर्गाें को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। यहां ई-रिक्शा कम चलती है। पचैंडा रोड निवासी अशोक कुमार, मांगेराम, विकास चौधरी का कहना हैं कि बाजार आने जाने और बीमार को डाक्टर के यहां ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ई-रिक्शाओं का रूट प्लान बनाकर चलाने की आवश्यकता है।



इस प्रकार की समस्या को लेकर यातायात पुलिस से संपर्क किया जाता हैं तो समाधान के प्रयास किए जाएंगे। -कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें