फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक॰ अदालत में बैंक :ण के 117 प्रकरणों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में जमा हुई एक करोड़ 27 लाख 88 हजार की धनराशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत में बैंक ऋण के 117 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंकों को एक करोड़ 27 लाख 88 हजार की धनराशि दिलाई गई।
विज्ञापन

विशेष लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज चवन प्रकाश ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि लोक अदातल का उद्देश्य वादकारियों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है। आपसी समझौते से आपसी मन मुटाव भी नहीं रहता है। नोडल अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि यहां न्याय सबके लिए की परिकल्पना को चरितार्थ किया जाता है। लोक अदातल में बैंक ऋण के 117 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंकों में एक करोड़ 27 लाख 88 हजार की धनराशि जमा कराई गई। एडीजे जयसिंह पुंडीर, विधिक प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें