फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दरगाह के सेवादार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से दरगाह के सेवादार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। बघरा स्थित दरगाह-ए-आलिया के खेतों में खाद डाल रहे अधेड़ की शुक्रवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द निवासी जफर अब्बास (50) कई वर्षों से बघरा स्थित दरगाह-ए-आलिया में रहकर सेवा कार्य कर रहे थे। शुक्रवार सुबह वह दरगाह के खेतों में खाद डाल रहा था। इसी दौरान खेत में बिजली का तार टूटा पड़ा था, जिसकी चपेट में आने से उसे करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई। दरगाह न लौटने पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब उनकी मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराने के बार तार हटाकर शव को कब्जे में लेते हुए उसे मोर्चरी भेज दिया है। जफर अब्बास अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में पत्नी के साथ छह बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से केवल एक ही बेटी की अब तक शादी हुई है। दरगाह महासचिव इमरान अली व भूरा प्रधान ने प्रशासन से ग्रामीण के परिवार की आर्थिक मदद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें