फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मजदूरों को उनके घर भेजा

विज्ञापन
मंसूरपुर शुगर मिल में काम करने वाले जम्मू कश्मीर के रहने वाले मजदूर। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। शुगर मिल में मजदूरी करने आए जम्मू-कश्मीर के 22 मजदूरों को मिल प्रशासन और ठेकेदार द्वारा उनके घर भेज दिया। जम्मू-कश्मीर के जिला अनंतनाग व रामबन के 22 मजदूर रसीद, शब्बीर, लतीफ, मंजूर, फरीद, गुलाम अली, सारिक अहमद, रफीक, बशीर आदि मंसूरपुर शुगर मिल में चीनी लोडिंग में मजदूरी करने के लिए आए थे। मजदूर रशीद ने बताया कि लॉकडाउन के कारण घर जाने में समय लग गया। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद बस के द्वारा दिल्ली तथा दिल्ली से ट्रेन द्वारा जम्मू-कश्मीर चले गए। फैक्टरी मैनेजर ओएन तिवारी ने बताया कि प्रशासन से अनुमति दिला कर उन्हें सुरक्षित रूप से उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें