फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस लोगों की रेंडम जांच के बाद सैंपल भेजे

विज्ञापन
खतौली के गांव जसौला में जांच पड़ताल करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बीस लोगों की रेंडम जांच के बाद सैंपल भेजे
विज्ञापन

जानसठ। कोरोना की जांच के लिए मोबाइल वैन सीएचसी पहुंची। जहां पर दस स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रेंडम जांच के सैंपल दिए। वहीं गांव खुजेड़ा एवं चुड़ियाला में जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके परिवारों सहित 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी में कोरोना की जांच को सैंपल लेने के लिए डॉक्टरों की एक टीम मोबाइल वैन के साथ पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार के निर्देशन में स्थानीय सीएचसी के 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके परिजनों को नंगला मदौड़ कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। उनकी भी जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसके अलावा गांव खुजेड़ा में मिले एक पॉजिटिव के परिवार को गांव में ही घर पर क्वारंटीन किया गया है। उनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया की शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें