फोटो
मुजफ्फरनगर। रेलवे विभाग कर्मचारियों को सभी कार्य हिंदी में करने को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली से आए हिंदी विभाग के अनुवादक ने सभी से हिंदी में कार्य करने के लिए विभागीय संदेश दिया। रेलवे स्टेशन प्रभारी पवन कुमार के कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। दिल्ली से हिंदी विभाग के अनुवादक सुभाष चंद ने कर्मचारियों से कहा कि मुख्यालय का आदेश है कि सभी कार्य हिंदी में किया जाना चाहिए। यहां एक लाइब्रेरी भी होनी चाहिए, जिसमें हिंदी की किताबें हों। जो हिंदी में कार्य नहीं करेगा, उसे दंडित किया जाएगा। गोष्ठी में रेलवे स्टेशन प्रभारी पवन कुमार के अलावा कर्मचारी अजय कुमार सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।