फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर - कर्नाटक में होने वाली कबड्डी के लिए खिलाड़ियों का चयन

Tue, 16 Jan 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन खिलाड़ी कर्नाटक और एक खिलाड़ी झारखंड के रांची में खेलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। सोरम कबड्डी क्लब के तीन खिलाड़ियों का चयन कर्नाटक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी अंडर -19 व एक खिलाड़ी का चयन अंडर 14 प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
जिला ओलंपिक संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि आजमगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-19 प्रतियोगिता के समापन पर चयनित राष्ट्रीय स्तर की राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी अंडर-19 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता के लिए टीम में बालक वर्ग में सोरम कबड्डी क्लब के निशांत रघुवंशी व प्रियांशु तथा बालिका वर्ग में रितिका पंवार के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालयी कबड्डी अंडर 14 की टीम में क्लब के ही खिलाड़ी व डीएवी इंटर कॉलेज शाहपुर के छात्र अरमान का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित चारों खिलाड़ी 19 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान अयोध्या पहुंचेंगे, जहां से चयनित तीन खिलाड़ी टीम के साथ 24 से 27 जनवरी तक कर्नाटक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जबकि अंडर 14 में चयनित खिलाड़ी टीम के साथ झारखंड के रांची में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। सोरम कबड्डी क्लब के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से गांव प्रधान करणवीर सिंह, पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी, कृष्ण पाल सिंह, बालिंदर खलीफा, विपिन बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें