फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परीक्षा में पाठयक्रम से बाहर के सवाल देख चढ़ा छात्राओं का पारा, हंगामा

विज्ञापन
ताराचंद वै​दिक पुत्री डिग्री कॉलेज में एकत्र हुए छात्राएं : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी की बीए इतिहास के पंचम सेमेस्टर में गलत कालखंड का पेपर भेजने का आरोप परीक्षार्थियों ने लगाया है। नई मंडी स्थित ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल देख छात्राओं का पारा चढ़ गया। नाराज छात्राओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक प्रोफेसर नवीन शर्मा और प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने छात्राओं को शांत किया। यूनिवर्सिटी को मामले से अवगत कराया गया है। दोबारा पेपर कराने की मांग की गई है। बीए तृतीय वर्ष के पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं ने वैकल्पिक प्रश्नपत्र में 1815 से 1950 तक के प्रश्नकाल का चयन किया था। शनिवार को छात्राएं नई मंडी स्थित ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में परीक्षाएं देने पहुंची। छात्राओं ने बताया कि परीक्षा में प्रश्नकाल 1453 एडी से 1815 एडी तक का प्रश्नपत्र दिया गया। पाठयक्रम से बाहर का पेपर बताकर नाराज छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा किया। पर्यवेक्षक और प्राचार्या छात्राओं के बीच पहुंचे। पर्यवेक्षक ने इसे लेकर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में बात की। विश्वविद्यालय की ओर से दूसरा प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। छात्रा माधवी, मेघा, आरती, कोमल, काजल, गायत्री और प्रज्ञा का कहना है कि यह परीक्षा दोबारा करानी चाहिए। पर्यवेक्षक ने बताया कि दो कॉलेजों में इस तरह की गड़बड़ी की जानकारी मिली है। विश्वविद्यालय को इस समस्या से अवगत कराया गया है। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने कहा कि छात्राओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें