जानसठ। एसडीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को मतदान केंद्रों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को एसडीएम जिनेंद्र कुमार ने गांव राठौर, कवाल, चितौड़ा, जंधेडी आदि गांवों का दौरा कर मतदान केंद्रों की जांच की। उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर डीके त्यागी को भी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने गांव कवाल के ग्रामीणों से चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर भी वार्ता की गई। संवाद