फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का तहसील में हंगामा, एसडीएम को घेरा 

Tue, 14 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
समस्याओं पर एसडीएम को घेरते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन उपभोक्ताओं की सूची से पात्र महिलाओं के नाम काटने तथा अपात्र लोगों के नाम शामिल करने का आरोप लगाते हुए गांव की महिलाओं ने तहसील परिसर में हंगामा किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जांच कराकर राशन डीलर की दुकान निरस्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम का घेराव भी किया।
विज्ञापन


गांव रसूलपुर कैलोरा के प्रधान रामपाल सिंह के नेतृत्व में गांव की महिलाएं एकत्र होकर सोमवार को तहसील में पहुंचीं। राशन उपभोक्ताओं की सूची में मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने यहां हंगामा शुरू कर दिया।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके नाम काटकर सूची में दूसरे गांव के अपात्र लोगों को शामिल कर लिया गया है। इतना ही नहीं सूची में शामिल पात्र महिलाओं कोराशन डीलर का पति राशन नहीं देता है। विरोध करने पर वह महिलाओं के साथ अभद्रता करता है। राशन डीलर पति के ऐेसे व्यवहार से ग्रामीणों में रोष है। 
विज्ञापन


महिलाओं ने राशन की दुकान को जांच कराकर तुरंत निरस्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम बाबूराम का घेराव किया। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक से जांच कराकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया। घेराव करने वालों में ममतेश, संतोष, कुंता, शाहना, शांति, चंद्रकली, किरणवती, मूर्ति, मुनेश, अमिता, घसीटी, नसीमा, नोमिशा, यामीन, धर्मवीर, ब्रहमपाल, गुलफाम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें