देवबंद-सांपला रोड पर पटाखे का गोदाम का निरीक्षण करते एसडीएम व अग्निशमन अधिकारी
- फोटो : DEVBAND
एसडीएम ने पटाखा गोदामों का किया औचक निरीक्षण
सहारनपुर, देवबंद। दीपावली पर्व के मद्देनजर एसडीएम दीपक कुमार ने बुधवार को अग्निशमन अधिकारी प्रतीश कुमार के साथ नगर के थोक पटाखा विक्रेताओं के गोदामों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक चेक किया।
जड़ोदाजट के मजरा सलेमपुर में हाइवे पर नफीस के निर्माणाधीन पटाखा गोदाम में एसडीएम व अग्निशमन अधिकारी ने चेकिंग की। एसडीएम ने बताया कि गोदाम में अभी माल नहीं पहुंचा है। उसे दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं देवबंद-सांपला रोड स्थित अमित गर्ग के पटाखा गोदाम में स्टॉक और अग्निशमन उपकरण को चेक किया गया। एसडीएम ने बताया कि फायर उपकरण सही हालत में मिले हैं। दोनों पटाखा विक्रेताओं की शासन की गाइडलाइन से अवगत कराया गया। पटाखा विक्रेताओं से कहा गया कि वह रिटेल में सामान बेचने वालों की जानकारी रजिस्टर दर्ज करे। संवाद