फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालूखेड़ी बस स्टैंड की दुकानों पर चला बुल्डोजर

विज्ञापन
लालू खेडी में दुकानों का ध्वशतीकरण कराते एसडीएम सदर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तितावी। निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की जद में आई लालूखेड़ी बस स्टैंड की दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अधिकतर दुकानें खाली हो गई थी। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें अब तक नई दुकानें नहीं मिली है, जिस कारण रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा के नेतृत्व में तहसील की टीम तितावी पुलिस के साथ लालूखेड़ी पहुंची। बताया कि हाइवे के लिए यहां इंटर कॉलेज की जमीन अधिग्रहीत की गई है। इस जमीन पर 32 दुकानें बनी थी। अधिग्रहीत जमीन का भुगतान होने के बाद भी कॉलेज की प्रबंध समिति ने दुकानों को नहीं गिराया। एसडीएम ने इन सभी दुकानों को अपनी मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया है।
पीर के चारों तरफ की दीवारें गिराई
उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में तितावी में बने पीर के चारो तरफ की दीवारें भी गिराई गई है। पीर को भी हटाने के लिए कहा गया है।
पुरानी टूटी, अब तक नई मिली नहीं
तितावी। किसान इंटर कॉलिज अलीपुर खेड़ी द्वारा 25 वर्ष पहले दुकानों का निर्माण कराया गया। इसके बाद 2003 में 20 दुकानों के ऊपर भी तत्कालीन प्रबंधक एसडीएम सदर द्वारा 20 दुकानों का भी निर्माण कराया गया। अब दुकानें हाईवे निर्माण की जद में आ जाने के कारण दुकानें खाली करा ली गई है। कॉलेज की ओर से अभी तक नई दुकानों का निर्माण शुरू नहीं कराया गया है। दुकानदारों का कहना है कि नई दुकानों का किराया पुरानी दुकानों जितना ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें