फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजाहेड़ी पहुंचे एसडीएम-सीओ, शांति बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को बरात में शामिल लोगों की कर दी गई थी पिटाई
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। भोजाहेड़ी गांव में शुक्रवार को अनुसूचित जाति के युवक की बरात में शामिल लोगों की पिटाई के बाद तनाव का माहौल है। शनिवार को एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ हेमंत कुमार ने शनिवार को गांव के सरकारी स्कूल में दोनों वर्गों के लोगों की बैठक लेकर शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए आरोपी आकिल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव भोजाहेड़ी में अनुसूचित जाति के युवक की बारात आई थी। चढ़त के वक्त मस्जिद के पास अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों ने डीजे बंद करा दिया था। इसका विरोध करने पर बरात में शामिल लोगों की पिटाई कर दी गई थी। भीम आर्मी के एक कार्यकर्ता की भी पिटाई की गई थी। पुलिस ने युवती पक्ष के रवि कुमार की तहरीर पर आस मोहम्मद, दानिश, मोनीश, शबनम, मुकर्रम, जंबू, पिंडु, आकिल के विरुद्ध बलवा और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ सदर हेमंत कुमार ने शनिवार को गांव के सरकारी स्कूल में दोनों पक्षों के लोगों की एक बैठक की। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, थाना पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी आकिल को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें