फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी पब्लिक के निशानेबाज छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने अंतर विद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। सीबीएसई द्वारा बिजनौर के आरआर पब्लिक स्कूल नूरपुर में दो से छह अक्तूबर तक आयोजित अंतर विद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अक्षत वर्मा ने स्वर्ण, मोहम्मद हसनैन ने रजत तथा अनुष्का चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। निशानेबाजी में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का विद्यालय में अभिनंदन किया गया। सहायक क्रीड़ा विभागाध्यक्ष आरपी सिंह और प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने विजेताओं छात्रों को आगामी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आशीर्वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें