फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत पर एसडी मेडिकल में तोड़तोड़  

Sat, 13 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोपा रोड स्थित एसडी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि चिकित्सकों के साथ भी मारपीट की गई।  हंगामा होने पर चिकित्सक मौके से फरार हो गए। सूचना पर नईमंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्साई भीड़ को समझाने का प्रयास  किया। शहर विधायक समेत कई नेता भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पीड़ित तहरीर देने की तैयारी में लगे थे। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी सुनील का 13 साल का बेटा अंशुल शुगर से पीड़ित था। जिसका एसडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को अंशुल की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए एसडी मेडिकल कालेज लेकर गए। जहां रात करीब साढ़े आठ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने मरीज को एक्स्ट्रा डोज दी थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।  

परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़  कर दी। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए चिकित्सक मौके से फरार हो गए। परिजनों ने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। सूचना मिलने पर नई मंडी थाना प्रभारी रोजंत त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने  पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग को  लेकर जमकर हंगामा किया। किशोर की मौत के बाद हंगामे की जानकारी पाकर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, बसपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश शर्मा आदि नेता भी मौके पर पहुंच गए। नई मंडी प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों और भीड़ को शांत किया। देर रात तक परिजन तहरीर देने की तैयारी में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें