फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में पढ़ने आए छात्रों के दस्तावेजों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने देवबंद में बाहर से आकर दीनी तालीम हासिल करने वाले छात्रों और अन्य कार्य करने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पूर्व में दारुल उलूम सहित अन्य दीनी इदारों ने नए प्रवेश लेने से पूर्व यह स्पष्ट कर दिया था कि सभी छात्रों के दस्तावेज जांच के लिए खुफिया विभाग के पास भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी देहात सूरज रॉय ने बताया कि देवबंद में हाल के दिनों में विदेशी अधिनियम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व फर्जी दस्तावेजों के मामले सामने आए थे। जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और यूपी एटीएस लगातार कार्रवाई कर रही है। सभी मामलों के मद्देनजर अब पुलिस ने देवबंद में बाहर से आकर तालीम हासिल करने वाले छात्रों और अन्य कार्य करने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच नए सिरे से कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच करने के लिए खुफिया विभाग और पुलिस को निर्देशित किया गया है। बता दें कि पूर्व में दारुल उलूम सहित अन्य दीनी इदारों ने यह स्पष्ट किया था कि नए प्रवेश के दौरान जमा होने वाले सभी दस्तावेजों को जांच के लिए खुफिया विभाग और पुलिस के पास भेजा जाएगा। यदि कोई फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश लेता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें