फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 2.5 करोड़ के निर्माण की बिड की जांच आज

Wed, 04 Dec 2024 12:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के बाद आचार संहिता हटने से निर्माण और विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। नगर पालिका में करीब 22 करोड़ से अधिक के निर्माण और विकास कार्यों की फाइल तैयार हो रही है। करीब ढाई करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के तकनीकी बिड की जांच बुधवार को होगी। पालिका निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि फाइल तैयार हो रही हैं। धीरे-धीरे सभी विकास कार्य पूर्ण करा दिए जाएंगे।


इन विकास कार्यों की तैयार हो रही फाइल

- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगी 120 हाईमास्ट 170-200 वॉट की एलईडी लाइट।
- नगर सृजन योजना के तहत 7.33 करोड़ रुपये से विकास और निर्माण कार्य होंगे।
- पेयजलापूर्ति को खालापार शहीद चौक पर 10 एचपी का नया नलकूप लगेगा।

- एफएसटीपी प्लांट किदवईनगर के संचालन के लिए आउटसोर्स कर्मचारी रखें जाएंगे।
- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 10 करोड़ के बजट से 60 से अधिक सड़कों का निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें