पुरकाजी। हिंदू महिला का दूसरे वर्ग के व्यक्ति ने धर्मांतरण कराकर शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सोमवार को पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर पुरकाजी निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर आठ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने व अनैतिक कार्य करवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर जन शिकायत प्रकोष्ठ विभाग में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ने आरोपी के घर पहुंचकर व आसपास के लोगों से मिलकर मामले की जांच की थी। इस संबंध में हिंदू संघर्ष समिति के नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में देशराज चौहान, राजू राठी, अक्षय राठी, अंकित राजपूत, बलिंद्र सिंह आदि लोगों ने पुरकाजी पुलिस से मिलकर आरोपी व उसके सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुरकाजी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।