पीएमश्री योजना में हुआ उच्च प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर का चयन पीएमश्री योजना के अंतर्गत किया गया है। ढाई करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय का उच्चीकरण होने के साथ कायाकल्प कराया जाएगा।
प्रधानाध्यापक महबूब अली ने बताया कि विद्यालय का चयन केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के अंतर्गत किया गया है। ढाई करोड़ रुपये की कीमत से विद्यालय में कमरों का निर्माण होने के साथ विज्ञान और गणित की प्रयोगशालाए, स्मार्ट क्लास, उच्च स्तर का पुस्तकालय, खेल सामग्री के अलावा सोलर पैनल आदि स्थापित कराए जाएंगे।
इसके अलावा ग्रामीण अंचल के बच्चों को लाने के लिए वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक और शिक्षिकाओं को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को उच्च श्रेणी की शिक्षा मिलेगी।